फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No communication company network in Bajani village

बजानी गांव में किसी भी संचार कंपनी का नेटवर्क नहीं

Fri, 29 Dec 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 29 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
No communication company network in Bajani village
डीडीहाट तहसील का संचार विहीन बजानी गांव - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के बजानी गांव में किसी भी संचार कंपनी का कोई नेटवर्क नहीं है। गांव के लोग अपनों से फोन पर बात भी नहीं कर पाते हैं। गांव के लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत रसोईगैस की बुकिंग के समय आती है। अब रसोईगैस की बुकिंग के लिए फोन का ही उपयोग होता है। नई पीढ़ी के लोग चाहते हुए भी व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर का उपयोग नहीं कर पाते।

विज्ञापन


बजानी गांव का अपना नाम रहा है। इस गांव के त्रिलोक सिंह मनौला और भवान सिंह मनौला ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। बजानी गांव को प्रकृति ने खूब सजा-संवारा है, लेकिन गांव के लोग सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। बजानी निवासी युवा दीपक मनौला का कहना है कि सरकार पलायन रोकने, लोगों से गांव लौटने की अपील तो करती है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में कौन इन गांवों में रहना चाहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक गांव के पास किसी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं लग जाता, तब तक लोगों को सुविधा नहीं मिल सकती। गांव का भूगोल ऐसा है कि आसपास की पहाड़ियों के कारण दूर लगे किसी भी टावर के सिगनल नहीं आ पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed