{"_id":"6a5e573ce2a22cb0b3074ec6","slug":"ninety-six-complaints-related-to-various-departments-were-registered-during-the-public-grievance-redressal-meeting-held-at-the-collectorate-auditorium-on-monday-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-141960-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप
Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के तबादले के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रतिदिन लोहाघाट, पाटी, बाराकोट समेत आसपास के क्षेत्रों से आने वाली करीब 45 गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के दो पद स्वीकृत हैं। लंबे समय से केवल डॉ. प्रदीप बिष्ट के भरोसे अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित हो रही थीं। हाल ही में निदेशालय के तबादला आदेश के तहत उनका स्थानांतरण महिला अस्पताल हल्द्वानी कर दिया गया। दूसरे स्वीकृत पद पर नियुक्त डॉ. गौरव जोशी दिसंबर 2025 से व्यवस्था के तहत बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल में संबद्ध हैं। हालांकि शासन ने पूर्व में सभी अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में वर्तमान में जिला अस्पताल में कोई भी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है और अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है।
इसका सबसे अधिक असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है जिन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल आना पड़ता है। अन्य मरीजों को भी निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है या नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों की पीड़ा
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जानकारी लेने पर बताया गया कि डॉक्टर का ट्रांसफर हो गया है। नए रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद अल्ट्रासाउंड हो पाएंगे। नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती तक जांच नहीं हो सकेगी।
-जानकी देवी, चंपावत
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
करीब 25 किलोमीटर दूर से अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल पहुंची लेकिन जांच नहीं हो सकी। लोहाघाट अस्पताल में भी कई बार अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है। ऐसे में जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद थी लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी।
-रूपा देवी, बाराकोट

जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण हुआ है। शनिवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। रेडियोलॉजी सेवाएं प्रभावित न हों इसके लिए सोमवार को नैनीताल में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलाें के स्वास्थ्य अधिकरियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शासन से शीघ्र नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती का अनुरोध किया गया है। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ चंपावत