{"_id":"57a8bf5c4f1c1b2a12ee460a","slug":"nhm-procession-pulled-by-contract-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। चार दिन से एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि जिले से 30 कर्मचारी देहरादून में चल रहे आंदोलन में भाग लेने रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सकारात्मक रुख नहीं अपनाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है।
विधायक विशन सिंह चुफाल ने आंदोलन का समर्थन किया और धरनास्थल पर जाकर कहा कि वह इस मामले को सरकार के सामने रखेंगे। सांसद प्रतिनिधि महेश पाठक ने कहा कि एनएचएम कर्मियों की मांग जल्दी पूरी की जाए। प्रदर्शन में कमल किशोर पांडे, संजय पांडे, भूपेश जोशी, मधुर भट्ट, वेदप्रकाश जोशी, महेश पाटनी समेत कई कर्मचारी थे।