फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Road to Thal Baltir

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने किया चल्मोड़ी सड़क का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
New Road to Thal Baltir
थल में सड़क का उद्घाटन करते कैनिबेट मंत्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। बलतिर-चल्मोड़ी तक चार किमी लंबी सड़क बन जाने से ग्रामीणों की 15 साल पुरानी मांग पूरी हो चुकी है। विधायक निधि से चल्मोड़ी गांव के लिए बनी सड़क का कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

चुफाल ने बताया कि इस सड़क पर जल्दी ही डामरीकरण भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने बरसों पुरानी मांग के पूरी होने पर मंत्री चुफाल का आभार जताया। सड़क के बनने से चल्मोड़ी, रोल, कुमालगांव, मालासीमा, कुकरौली, धिंगतड़, द्यौकली, मेलती, भांतड़ सहित दो दर्जन गांवों को सड़क सुविधा का सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अब उन्हें मस्मोली सड़क से 12 किमी का अतिरिक्त फेरा नहीं लगाना पड़ेगा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मंत्री को जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह देउपा, चिंतामणि जोशी, दिनेश पाठक, कमल कन्याल, चंद्रकांत जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सत्याल गांव में सुनीं समस्याएं
थल (पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सत्याल गांव में आकर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव के छुरमल मंदिर के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।

सत्यालगांव की डेढ़ किमी सड़क पर डामरीकरण, बिरमथल में टैक्सी स्टैंड, रामगंगा नदी पर मोक्ष धाम के साथ स्नानघाट निर्माण, बिरमथल के पास ट्रॉली नामक स्थान से रामगंगा नदी में गोल गांव को जोड़ने के लिए झूलापुल स्वीकृत करने की घोषणा की। कहा कि इन सभी कार्यों का शासनादेश जल्द जारी करवाया जाएगा। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed