{"_id":"611c04728ebc3e432e330ded","slug":"new-record-in-surya-namaskar-pithoragarh-news-hld4348466133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार ने जाजरदेवल के विजय ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार ने जाजरदेवल के विजय ने तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड
विज्ञापन
योग शिक्षक विजय प्रकाश जोशी इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकार्ड की ट्राफी के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाजरदेवल निवासी युवा योग शिक्षक विजय प्रकाश जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने सूर्य नमस्कार का इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार कर ये कारनामा किया है। विजय की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विजय जोशी ने बताया कि यह रिकॉर्ड पहले एक मिनट में 17 बार सूर्य नमस्कार करने का था। उन्होंने लगातार तीन महीनों तक रोज दो घंटे अभ्यास करके नया रिकॉर्ड एक मिनट में सबसे तेज 21 बार सूर्यनमस्कार करके बनाया है। विजय ने बताया कि उन्होंने अभी लिम्का बुक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और बड़े भाई सूरज प्रकाश जोशी को दिया है। विजय अपने साथ स्कूल के बच्चों की भी रिकॉर्ड की तैयारी करवा रहे हैं। उनका कहना है की जब तक वह 20 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर लेंगे प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
एक सूर्य नमस्कार में 12 आसान किए जाते हैं। विजय एक मिनट 252 आसान करके दुनिया में सबसे तेज सूर्य नमस्कार करने वाले युवा बन गए हैं।