फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Parking in Pithauragarh

लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बनेगी छह मंजिला मल्टी स्टोरी पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
New Parking in Pithauragarh
राजेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास छह मंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार से करीब 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पार्किंग में लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता की। बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास छह मंजिली पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्य के लिए शासन से 71 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है, जो कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को हस्तांतरित कर दी गई है। ब्रिडुकल भूमि की उपलब्धता के अनुसार छह मंजिला पार्किंग और लिफ्ट का प्रावधान कर 15 दिन के भीतर डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराएगा। शासन से राशि मिलते ही दो साल में पार्किंग का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पार्किंग में 373 कारें, 66 दोपहिया वाहन, नौ बसें समेत कुल 448 वाहन पार्क किए जाएंगे। पार्किंग के निर्माण पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने पार्किंग के लिए बनाई डीपीआर भी पेश की। नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था को कई सुझाव दिए। इस मौके पर ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके जैन, एई ब्रिडकुल ऐश्वर्य शर्मा, नगर पालिका के जेई उमेश अवस्थी, मानचित्रकार एनबी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed