{"_id":"6030017a8ebc3ee9702bed97","slug":"new-parking-in-pithauaragarh-pithoragarh-news-hld41540401","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फरवरी से शुरू होगा बहुमंजिला पार्किंग का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फरवरी से शुरू होगा बहुमंजिला पार्किंग का संचालन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान के पास बनी बहुमंजिली पार्किंग के संचालन के लिए कमेटी ने पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान कमेटी ने 20 फरवरी से पार्किंग का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया। पार्किंग की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इससे पहले पार्किंग स्थल की कमियों को दुरुस्त भी किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में गठित समिति ने शुक्रवार को बहुमंजिली पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने पाया कि पार्किंग के पास सड़क में बड़ी संख्या में वाहन खड़े हैं। इससे हमेशा जाम लग रहा है। कमेटी ने निर्णय लिया कि 20 फरवरी से पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कमेटी को पार्किंग में जो भी कमियां दिखी उन्होंने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर उसे ठीक करने की मांग की है। पार्किंग में वाहनों के आने-जाने के लिए दो प्रवेश द्वार रखे जाएंगे। भूतल में पूरी पार्किंग को खुला छोड़ने का निर्णय लिया, जिससे वाहनों पर नियंत्रण हो सके। वाहन पार्किंग शुल्क जमा करने के लिए छह फीट ऊंचाई पर चैनलिंग लगाकर एक प्रवेश द्वार और एक निकासी द्वार भूतल में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त फर्श और शॉपिंग कांपलेक्स में खुले में की गई विद्युत फिटिंग को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया गया। पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के बीच में आवागमन के लिए रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नालियों की ढाल कम और कई जगह पैनल क्षतिग्रस्त पाए गए। दुकानों में रोशनदान नहीं लगाए गए हैं। इसे दोबारा लगाया जाएगा। पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स की सुरक्षा के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
कमेटी में ईई आरडब्ल्यूडी ललित चंद्र पांडेय, कोषाधिकारी प्रशांत कुमार, एई लोनिवि दिनेश चंद्र जोशी, सभासद दिनेश कापड़ी, पावर कॉक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अरविंद पंवार, उमेश अवस्थी, एनबी पांडेय आदि रहे।