फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Minister Bishan singh Chufal

चुफाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मनाया जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
New Minister Bishan singh Chufal
बिशन सिंह चुफाल के मंत्री बनने पर पिथौरागढ़ स्थित उनके आवास पर खुशी मनाते परिवार के सदस्य और कार् - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बिशन सिंह चुफाल को तीरथ सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान मिल गया है। चुफाल के मंत्री बनने से पिथौरागढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही पिथौरागढ़ स्थित आवास पर मिठाई बांटी। पिथौरागढ़ और उनके गृह क्षेत्र डीडीहाट में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिशन सिंह चुफाल ने जैसे ही मंत्री पद की शपथ ली पिथौरागढ़ के तिलढुकरी स्थित आवास पर पहले से ही कार्यकर्ता पहुंच गए थे। भाजपा नेता गेहराज पांडेय के नेतृत्व में अनिल रौतेला, गणेश भंडारी, रवि लुंठी, प्रकाश धामी, मनीष चौहान, मनोज चौहान, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट, भगवान बल्लभ पंत, चंद्रमोहन पांडेय, देवा लुंठी, बबीता पंगरिया आदि रहे। कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर भी आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

डीडीहाट में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र शाही, पंकज चुफाल, बंटी कफलिया, चंदन सिंह कफलिया, महेश कन्याल, सुरेंद्र मेेहरा, कुंदन डसीला आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक के पास आतिशबाजी की। नगरपालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व प्रमुख हरेंद्र चुफाल, दीपक चुफाल, भगवान सिंह देउपा, लोकेश भड़,मनोज साह, मंटू बोरा, संजय चुफाल, हयात सिंह भंडारी, महिमन कन्याल ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक का जो लंबा अनुभव है उसका लाभ अब विकास में मिलेगा। कनालीछीना में मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली के नेतृत्व के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
मुनस्यारी में पूर्व जिला मंत्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मनोहर दरियाल, डॉ. दुर्गा प्रसाद, बसंती जोशी, हीरा रावत, तारा आर्या, नरेंद्र ढकरियाल, मनोज राम, गोकर्ण मर्तोलिया आदि ने खुशी मनाई। थल और मुवानी में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। झूलाघाट में व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में सौरव श्रेष्ठ, सुरेश ओली, अन्नू शर्मा, डब्बू कलखुड़िया, केशव दत्त आदि ने खुशी मनाई। वड्डा, मूनाकोट, बड़ालू, गौरीहाट, मजिरकांडा में भी लोगों में खुशी का माहौल है।
बेटी दीपिका बोली पूरे प्रदेश को मिलेगा अनुभव का लाभ
पिथौरागढ़। भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर उनकी बेटी दीपिका चुफाल काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पिता ने हमेशा विधानसभा क्षेत्र की जनता के कार्यों को प्राथमिकता से किया है। मंत्री पद का दायित्व मिलने के बाद अब पूरे प्रदेश की जनता के लिए कार्य करेंगे। उनके राजनीतिक अनुभवों का लाभ सभी को मिलेगा।
चुफाल के मंत्री बनने से फिर जगी डीडीहाट जिला गठन की उम्मीद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट को अलग जिला बनाने की मांग दशकों से उठ रही है। जिला गठन को लेकर वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट, यमुनोत्री, कोटद्वार और रानीखेत को जिला गठित करने की घोषणा की थी। सत्ता परिवर्तन के बाद यह घोषणा मूर्त रूप नहीं ले सकी। जनता डीडीहाट जिले की मांग को लेकर लंबा आंदोलन भी चला चुकी है। कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दल डीडीहाट जिला न बनने पर बार-बार विधायक चुफाल को निशाना बनाते रहे हैं।
जिला गठन को लेकर लगातार प्रयासरत रहे चुफाल ने हाल ही में भराड़ीसैंण में चले विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से डीडीहाट जिला गठन की मांग उठाई थी। सरकार बदलने के बाद जिस तरह से चुफाल को नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने चुफाल को कैबिनेट में शामिल किया है। चुफाल के कैबिनेट में शामिल होने से उनका कद अब एक बार फिर बढ़ गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जिला गठन की उम्मीद फिर जगी है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने भी दी बधाई
डीडीहाट। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने डीडीहाट जिले की घोषणा की थी। विधायक चुफाल के मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद अब डीडीहाट जिला जरूर बनेगा ऐसी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed