फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Book on Kumauni Lokkatha

संकट से गुजर रही लोक कथाओं को बचाने की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
New Book on Kumauni Lokkatha
पिथौरागढ़ जिला सूचना कार्यालय सभागार में पुस्तक का विमोचन के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कुमाऊं की लोक कथाएं पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पुनेठा ने कहा कि आज जिस तरह से नई पीढ़ी स्मार्ट फोन से चिपकी है। दादी-नानियों की कहानियां सुनने के प्रति उनकी रुचि कम हो रही है। कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोककथाओं के साथ ही लोक बोलियां भी खत्म होती चली जाएंगी, जिन्हें बचाने के गंभीर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला सूचना विभाग सभागार में पुस्तक का विमोचन किया गया। वरिष्ठ लेखक एवं शिक्षाविद पदमा दत्त पंत ने कहा कि कुमाऊंनी समाज की तरह देश-दुनिया के हर समाज में अपनी लोक कथाएं होती हैं। साहित्यकार महेश पुनेठा ने कहा कि लोक कथाएं न केवल एक सामाजिक परिवेश से जुड़ी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरित करती हैं। हिमाल प्रसंग के संपादक प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस पुस्तक में प्रकाशित कहानियों को आधार बनाकर लघु फिल्में भी बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवीन कोठारी ने कहा कि कई लोककथाएं बेहद रोचक हैं और बच्चों में अपनी संस्कृति को लेकर साहित्यिक अभिरुचि बढ़ाने में सहायक हैं। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती, कुमाऊंनी लेखिका सरस्वती कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता पुनेठा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक संस्था हिमाल प्रकाशन और अभिलाषा समिति की ओर से किशोर पंत ने लोगों का आभार जताया। नन्हीं चौपाल के संपादक विप्लव भट्ट ने संचालन किया। कार्यक्रम में पत्रकार कुंडल चौहान, रमेश गड़कोटी, राजेश पंगरिया, नरेश कांडपाल, सुशील खत्री, प्रकाश पांडेय, विपिन गुप्ता, लेखक प्रकाश पुनेठा, एनको संस्था के ललित पंत, रमेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed