{"_id":"68c1a2ede9b69615610bad9f","slug":"nepals-agitation-has-badly-affected-trade-in-jhulaghat-pithoragarh-news-c-8-hld1003-633998-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल के आंदोलन से झूलाघाट में व्यापार बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल के आंदोलन से झूलाघाट में व्यापार बुरी तरह प्रभावित
Wed, 10 Sep 2025 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में मचे बवाल के कारण झूलाघाट में भी व्यापार प्रभावित हुआ है। जेन जी आंदोलन के पक्ष में मंगलवार से बैतड़ी महाकाली टैक्सी यूनियन ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया है। इस कारण नेपाल के सीमावर्ती ही नहीं, दूरदराज के इलाकों से ग्राहकों ने झूलाघाट बाजार आना बंद कर दिया है। इससे झूलाघाट का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सीमा पर बसे झूलाघाट जैसे कस्बाई बाजारों का लगभग 90 प्रतिशत कारोबार नेपाली नागरिकों पर निर्भर है।
नेपाल के सभी जिलों की तरह सीमावर्ती बैतड़ी जिला मुख्यालय में भी कर्फ्यू जैसे हालात हैं। यहां मंगलवार से स्कूल, काॅलेज, दुकानें और यातायात बंद है। दुकानें खोलने की छूट तो दी गई है लेकिन कम ही व्यापारी दुकानें खोल रहे हैं। झूलाघाट के व्यापारियों का कहना है नेपाल में जल्द स्थिरता और शांति बहाली हो ताकि यहां कारोबार चल सके।
नेपाल में आंदोलन के चलते यातायात बंद हो जाने से व्यापार प्रभावित है। यदि ऐसा ही रहा तो व्यापारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।- सुरेश भट्ट, मोबाइल व्यवसायी झूलाघाट
विज्ञापन
-- -- -- -
नेपाल में हो रहे उग्र आंदोलन के बीच यातायात बंद होने से पिथौरागढ़ से संबंधित मेरा कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तमाम दिक्कतें हो रही हैं। - गणेश भट्ट, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, निवासी जरगौं, बैतड़़ी, नेपाल
-- -- -- -
मेरा ससुराल देहरादून में है। मेरे घर पर हो रहे शुभ कार्य में ससुराल वाले अपनी बेटी से मिलने बैतड़ी नहीं आ पा रहे हैं। -पदम सिंह ठगुन्ना, निवासी बैतड़ी
-- -- -- -
नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बीच यातायात बंद होने से झूलाघाट बाजार में ग्राहक शून्य हो गया है। - नीरज पंत, सब्जी व्यवसायी, झूलाघाट