{"_id":"6a3d66db83351bc80c034717","slug":"nepali-worker-returning-home-from-nainital-found-dead-in-tanakpur-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-140866-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नैनीताल से घर आ रहा नेपाली श्रमिक टनकपुर में मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नैनीताल से घर आ रहा नेपाली श्रमिक टनकपुर में मृत मिला
Thu, 25 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर(चंपावत)। रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास बुधवार देर शाम झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला। बाद में उसकी शिनाख्त नैनीताल से नेपाल जा रहे नेपाली मजदूर काशी महर कामी के रूप में हुई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने आसपास के थानों और नेपाल पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार दोपहर नेपाल के जिला कंचनपुर के तिलाचौड़ से परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक नैनीताल में मजदूरी करता था और मंगलवार को अपने घर नेपाल के लिए निकला था। एसआई कुशल सिंह नगरकोटी ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।