फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali arrested for misdeed a minor in pithoragarh

Pithoragarh: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नेपाली गिरफ्तार, पिथौरागढ़ निवासी महिला की तहरीर पर की कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 04:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 May 2025 04:14 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक नेपाली नामजद व्यक्ति को वड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Nepali arrested for misdeed a minor in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक नेपाली नामजद व्यक्ति को वड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि बीते सोमवार को क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि योगेंद्र लौहार निवासी बैतड़ी (नेपाल) व हाल निवासी टकाना पिथौरागढ़ उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 137 (2)/64 एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी को मामले की जांच सौंपी गई। बुधवार को महिला हेल्पलाइन प्रभारी उपनिरीक्षक सुशीला आर्या की टीम ने आरोपी को पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed