{"_id":"5f78b7ac8ebc3e9bc61cae4e","slug":"nepal-will-open-new-bop-in-tinker-kaua-and-sunsera-pithoragarh-news-hld399191174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल सुनसेरा, तिंकर, कौआ में खोलेगा नई बीओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल सुनसेरा, तिंकर, कौआ में खोलेगा नई बीओपी
विज्ञापन
नेपाल के घाटीबगर जगह पर नेपाली सेना पैदल मार्ग को ठीक कर रही है।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल चीन सीमा पर तिंकर, कौआ और सुनसेरा में नई बीओपी खोलने की तैयार कर रहा है। इससे पूर्व नेपाल दार्चुला जिले में लाली, जौलजीबी, दंतु, और दुमलिंग में बीओपी खोल चुका है। साथ ही नेपाल दार्चुला जिले के खलंगा में गण (हेडक्वार्टर) और छांगरु में गुल्म (कंपनी) की स्थापना कर चुका है। नेपाल ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पैदल रास्तों का निर्माण भी तेज कर दिया है।
कौआ में बीओपी खुलने के बाद नेपाल काली नदी के इस पार गुंजी के मनीला जगह पर भारत के कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों के साथ सेना, आईटीबीपी और एसएसबी की पोस्टों पर आसानी से नजर रख सकता है।
नेपाल कालापानी और लिंम्पियाधुरा को अपना बताकर भारत-नेपाल सीमा पर अपनी गतिविधियों को तेज कर रहा है। नेपाल के कई वर्षों से बंद दार्चुला छांगरु पैदल मार्ग को नेपाली सेना के जवान ठीक करने में लगे हैं। नेपाली सेना और मजदूरों घाटीबगर जगह पर 3 से 4 महीनों में लगभग 500-600 मीटर पैदल मार्ग ठीक कर चुके हैं।
विज्ञापन
नेपाल शीघ्र ही दार्चुला से छांगरु तिंकर चीन सीमा पर बन रही 134 किलोमीटर सड़क निर्माण के तहत सुनसेरा तक लगभग 40 किलोमीटर सड़क बनाकर सुनसेरा में बीओपी खोलने की तैयारी कर रहा है। नेपाल सरकार शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है।