{"_id":"5ef207688ebc3e43053a3c22","slug":"nepal-revamped-mobile-tower-in-vyas-to-keep-an-eye-on-kalapani1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालापानी पर नजर रखने के लिए नेपाल ने व्यास में लगा मोबाइल टावर सुधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालापानी पर नजर रखने के लिए नेपाल ने व्यास में लगा मोबाइल टावर सुधारा
विज्ञापन
फोटो- नेपाल के ब्यांस में लगा सीडीएमए टावर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल ने अपने नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पयाधूरा को शामिल करने केे बाद क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी गतिविधिया बढ़ा दी हैं। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियो को सुविधा देने के लिए व्यास गांव में लगे मोबाइल टावर में सीडीएमए की सुविधा सोमवार से शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यास गांव में कई महीनों से मौसम खराब होने के कारण संचार सेवा बाधित थी। यहां पर लगे टावर से नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को संचार सेवा मिलती रही। सोमवार को नेपाल टेलीकाम ने इस टावर को शुरु कर दिया है। मौजूदा हालात में नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के बीओपी से जानकारी लेने के लिए टावर को जल्द शुरु किया गया है। नेपाल सरकार ने सीमा के अंतिम क्षेत्र छांगरु में बार्डर एरिया पोस्ट खोल दी है। टाॅवर के शुरु हो जाने से छागंरू, कालापानी, गुंजी, कुटी और तिंकर क्षेत्रों में मोबाइल काम करने लगेगा।
टॉवर के जल्द निर्माण के लिए जानकार तकनीशियनों और उपकरणों को गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन दार्चुला के माध्यम से स्थापित किया गया है। इसके लिए मशीनों को हैलीकाॅप्टर के जरिए ब्यांस पहुचाया गया। टावर के शुरु हो जाने से नेपाल की सुरक्षा ऐजेंसियां सीमा क्षेत्र की सभी जानकारी मिनटों में राजधानी काठमांडू पहुचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन