फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India Nepal Dispute: Nepal assure there will be no stone pelting

India Nepal Dispute: तटबंध निर्माण को लेकर हुई चर्चा, नेपाल ने किया आश्वस्त, अब नहीं होगी पत्थरबाजी

Mon, 09 Jan 2023 06:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 06:09 PM IST
सार

बता दें कि धारचूला की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग काली नदी किनारे तटबंध निर्माण कर रहा है। तटबंध के विरोध में नेपाल की ओर से कई बार पत्थरबाजी करने से काम में व्यवधान आ रहा था।

विज्ञापन
India Nepal Dispute:  Nepal assure  there will be no stone pelting
नेपाल के दार्चुला में आयोजित बैठक में भारत-नेपाल के अधिकारी और जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

नेपाल के दार्चुला में रविवार को भारतीय और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में तटबंध निर्माण के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में दोनों देशों के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान निर्माण कार्य के दौरान भविष्य में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की घटना नहीं होने को लेकर भी आश्वस्त किया गया। इसके बाद धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण को लेकर मलबा हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि धारचूला की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग काली नदी किनारे तटबंध निर्माण कर रहा है। तटबंध के विरोध में नेपाल की ओर से कई बार पत्थरबाजी करने से काम में व्यवधान आ रहा था। इसे देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठकें हुई थीं। रविवार को धारचूला से संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी, अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नेपाल के दार्चुला जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय के साथ ही मौजूद अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


बैठक में नेपाल ने अपनी ओर का मलबा हटाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय अधिकारियों ने भी सोमवार से काम शुरू करने और काम पूरा होने के बाद काली नदी में बने डायवर्जन हटाने की बात कही। नेपाल के अधिकारियों ने पत्थरबाजी की घटना नहीं होने को लेकर भी आश्वस्त किया। किसी तरह की भ्रमण की स्थिति पैदा होने पर दोनों देशों के अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रं कल्याण संस्था और व्यास समाज के पदाधिकारी भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भारत से अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग फरजान खान, महीराज गर्ब्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, महेंद्र बुदियाल, नृप गर्ब्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, बीरेंद्र सिंह, रं कल्याण संस्था अध्यक्ष दीपक रोंकली, कृष्ण गर्ब्याल, खड़क दानू, महेश गर्ब्याल और नेपाल के मेयर नर सिंह चेसिर, पूर्व विधायक गैलबो बोरा, अमन बोरा, महाकाली नदी नियंत्रण योजना प्रमुख मनोहर कुमार साह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed