{"_id":"5efc38978ebc3e43272dc357","slug":"nepal-again-increases-lockdown-border-bridge-closed-again-till-22-july104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने फिर बढ़़ाया लाॅकडाउन, 22 जुलाई तक सीमा पुल फिर से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल ने फिर बढ़़ाया लाॅकडाउन, 22 जुलाई तक सीमा पुल फिर से बंद
विज्ञापन
रघुवर दत्त, व्यापारी, झूलाघाट।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरगढ़)। नेपाल सरकार ने 22 जुलाई तक लाॅकडाउन को फिर से बढ़़ा दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 22 जुलाई तक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुलों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। सीमा पुल एक बार फिर न खुलने से सीमांत के व्यापारियों में मायूसी छायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानमंत्री केपी ओली के निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक में बिना बदलाव के 22 जुलाई तक लाॅकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया। सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने, सामाजिक दूरी और जागरूकता लाने के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह तक लॉकडाउन का विस्तार किया है। सरकार ने नियमों को कठोर और हल्का बनाने और कुछ जिलों और क्षेत्रों को सील करने का अधिकार स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकारों को दिया है। सरकारें कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए नियमों को कठोर और ढीला कर सकती है। सरकार ने 25 अप्रैल से देश भर में चल रहे तालाबंदी को सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन और असंतोष के बाद शांत किया था। तब से देश में अधिकांश दुकानें खुलने के साथ ही निजी वाहन भी चल रहे है। सरकार ने लॉकडाउन में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संबधी कोई निर्णय नही लिया हैं। इसी तरह सार्वजनिक यातायात मे भी कोई ढील नही दी है। सरकार ने अभी तक सिनेमा घर, बड़े शॉपिंग मॉल, सैलून, जिम, स्विमिंग पूल, पार्लर और स्कूल नहीं खोले हैं।
---::: सीमा पुल न खुलने से सीमांत में फिर मायूसी :: झूलाघाट। 22 मार्च से सीमा पुल बंद हो। व्यापारियों को नेपाल में बढ़े लाॅकडाउन से निराशा हाथ लगी है। सीमांत के व्यापारियों को आशा थी कि ठप पड़े व्यापार को देखते हुए नेपाल सरकार सीमा पुल को कुछ घंटे खोलकर दोनों देशों के व्यापार को बढा सकती है। व्यापारी रघुवर दत्त गड़कोटी ने कहां फिर से 22 जुलाई तक पुल खुलने का इंतजार करना होगा। फोटो-रघुवर दत्त गड़कोटी।
विज्ञापन
विज्ञापन