{"_id":"6aea22982fd6d8d63d04f086","slug":"bus-carrying-children-without-a-fitness-certificate-seized-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148579-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिना फिटनेस बच्चों को ढो रही बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिना फिटनेस बच्चों को ढो रही बस सीज
Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में स्कूल बस में विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बगैर फिटनेस के ही बस में बच्चे ढोकर नौनिहालों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज किया है।
दिवाली पर्व नजदीक आते ही परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में टीम ने डीडीहाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बस बगैर फिटनेस के स्कूली बच्चों को ढोते हुए मिली।
लंबे समय से फिटनेस के बगैर सड़क पर दौड़ाकर इसमें बच्चों को ढोया जा रहा था। जब बस के दस्तावेज जांचे तो नौनिहालों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का मामला सार्वजनिक हुआ। ऐसे में टीम ने बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन
वहीं टीम ने 150 से अधिक वाहनों की चेकिंग कर फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लाइसेंस, यात्री क्षमता आदि की जांच की। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, दिवाली पर्व पर भीड़ बढ़ने से वाहनों में ओवरलोडिंग की जाती है जो यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। ऐसे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।