फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Negligence in the issue of sensitive accident sites

संवेदनशील दुर्घटना स्थलों के चिन्हीकरण में लापरवाही

Sun, 11 Feb 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the issue of sensitive accident sites
पिथौरागढ़ के धारचूला-तवाघाट एनएच पर संवेदनशील सड़क - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मौतें की बढ़ती संख्या के बाद भी संबंधित विभागों और एजेंसियों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। पिथौरागढ़ जिले में सड़क यातायात सुरक्षा की दिशा में कोई भी ठोस कदम उठाना तो दूर संवेदनशील, संभावित स्थलों के चिन्हीकरण की जहमत तक नहीं उठाई है।

विज्ञापन


देश के अन्य हिस्सों की तरह ही पिथौरागढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हर साल कई लोग अकाल जान गंवा रहे हैं, जबकि कई घायल होकर दुर्घटना का दंश झेल रहे हैं। जिले में हुई वाहन दुर्घटनाओं की जांच में सड़कों की ढांचागत कमी बड़े कारणों के रूप में उभर कर सामने आई है। आम तौर पर लगभग सभी मार्गों पर क्रश बैरियर के अभाव में दुर्घटनाओं का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन


कई खतरनाक मोड़ और स्थल दुर्घटना का आमंत्रण देते नजर आते हैं। इन संभावित स्थलों के चिन्हीकरण के बाद दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, परिवहन, एनएच, लोनिवि आदि संबंधित विभाग, एजेंसियां सीधे जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय करना तो दूर पुलिस को छोड़कर संबंधित विभागों ने अब तक संभावित स्थलों का चिन्हीकरण तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष         दुर्घटना         मृतक             घायल
2017     32             37                 52
2016     31             52                 45
2015     18             39                 29

पुलिस ने चिन्हीकरण में की खानापूर्ति
संबंधित विभागों में से पुलिस ने संभावित स्थलों का चिन्हीकरण तो किया, लेकिन खानापूर्ति के अंदाज में। पिछले दिनों पुलिस ने जिले में 59 संभावित दुर्घटना स्थल चिन्हित किए थे, जबकि पिथौरागढ़ कोतवाली के साथ ही डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी थाने का काम अधूरा मिला। खुद एसपी सिटी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मातहतों का जवाब तलब किया था। इसके बावजूद अब तक पुलिस के स्तर पर चिन्हीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है।


जल्द ही संबंधित विभागों, एजेंसियों का संयुक्त चिन्हीकरण कराया जाएगा। चिन्हीकरण के बाद सड़क यातायात सुरक्षा के लिए हर जरूरी उपाय किए जाएंगे। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। -सी रविशंकर, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed