फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Need employment not religion, caste

Pithoragarh News: धर्म, जाति नहीं रोजगार चाहिए

Tue, 25 Jul 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Need employment not religion, caste
पिथौरागढ़ जनमंच कार्यालय में धरना देते लोग। संवाद
पिथौरागढ़। जनमंच ने मंगलवार को श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर संयोजक भगवान रावत के नेतृत्व में धरना दिया। इस अवसर पर धर्म नहीं रोजगार चाहिए, जात पात नहीं रोजगार चाहिए के पोस्टर साथ धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने 79 वर्ष पूर्व टिहरी राजशाही के क्रूर जुल्म के खिलाफ अपना बलिदान दिया। अमर शहीद श्रीदेव ने राजद्रोह के आरोप के चलते टिहरी राजशाही की कैद में अपनी मृत्यु तक 208 दिन तक अत्याचार सहे, लेकिन जरा भी नहीं डगमगाए। उन्होंने अमानवीय व्यवहार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन किया। 84वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर आनंद पांडेय, विजय कुमार, अमित धामी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

.....................
डिजिटल लेनदेन का करें इस्तेमाल

पिथौरागढ़। नगर पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना की बैठक में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया गया।

मंगलवार को पालिका सभागार में लीड बैंक और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले की पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट धारचूला नगरपालिकाओं में पीएम स्वनिधि के लिए 500 लोगों ने आवेदन किया है। जांच के बाद 359 लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने योजना के लाभार्थियों को डिजिटल लेनदेन करने की विधि बताई और उन्हें डिजिटल लेनदेन के फायदे विस्तार से बताए। इस मौके पीएम स्वनिधि योजना में बेहतर काम करने के लिए एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जीसी पाटनी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की प्रबंधक उमा नाथ और बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को सम्मानित किया गया। पीएम स्वनिधि में बेहतर कार्य करने वाले लाभार्थी सूर्य कुमार यादव, विमला देवी, आशा देवी को सराहा गया।। संचालन सभासद दिनेश कापड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


..................

टीकाकरण से वंचित बच्चों और महिलाओं को लगाए टीके

पिथौरागढ़। डीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों टीकाकरण से वंचित शून्य से पांच वर्ष की आयु के जो बच्चे और गर्भवती को टीका लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तीन चरणों में आगामी सात से 12 अगस्त,11 से 16 सितंबर और नौ से 14 अक्तूबर को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सीएमएस जयराज नबियाल, मुख्य स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सालय डॉ. भागीरथी गर्ब्याल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed