फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National Folk Dance, Youth Festival in the country in second place Kasturba

राष्ट्रीय लोक नृत्य, युवा महोत्सव में कस्तूरबा को देश में दूसरा स्थान

Fri, 09 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
National Folk Dance, Youth Festival in the country in second place Kasturba
राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कस्तूरबा गांधी स्कूल गंगोलीहाट के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग कर रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट के दल ने देश में दूसरा, उत्तर भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में नई दिल्ली में 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने पहला स्थान पाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को दूसरा और पुडुच्चेरी के दल को तीसरा स्थान मिला। कस्तूरबा गांधी स्कूल की प्रधानाध्यापिका/वार्डन रेणु शाह ने बताया कि उत्तर भारत स्तर पर उनके विद्यालय को पहला, पंजाब को तीसरा स्थान मिला। दल ने छलिया नृत्य के साथ ही कई लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन


भारत सरकार के मानव संसाधन विकास सचिव अनिल स्वरूप ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के दल को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक वाईएस चौधरी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के दल के प्रदर्शन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed