फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Narrated the story of the marriage of Bhima and Hidimba

Pithoragarh News: भीम और हिडिंबा के विवाह की कथा सुनाई

Fri, 02 Jan 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the marriage of Bhima and Hidimba
गंगोलीहाट के चहज मंदिर में जागर गाथा सुनते श्रोता। स्रोत: आयोजक
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । चहज के पांडव मंदिर में आयोजित जागर में भीम और हिडिंबा के विवाह की कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जगरिया इंद्र सिंह भंडारी, पूरन सिंह भंडारी ने 14 वें दिन महाभारत की कथा सुनाते हुए कहा कि भीम और हिडिंबा का विवाह महाभारत की एक महत्वपूर्ण घटना है। भीम ने नरभक्षी राक्षस हिडिंबा का वध करने के बाद उसकी बहिन से विवाह किया था। कुंती की इस शर्त पर विवाह हुआ था कि भीम केवल संतान प्राप्ति तक ही हिडिंबा के साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि पांडव वनवास के दौरान एक घने जंगल में पहुंचे। हिडिंबा के साथ गंधर्व विवाह के बाद घटोत्कच नामक शक्तिशाली पुत्र का जन्म हुआ। पुत्र जन्म के बाद हिडिंबा अपने वचन का पालन करते हुए पुत्र घटोत्कच को पांडवों की सेवा के लिए छोड़कर वन में चली गईं। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, जागर कमेटी अध्यक्ष षष्ठी बल्लभ जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, दिनेश जोशी, राजू जोशी, महिपाल बुंगला, धीरज बिष्ट, कंचन जोशी, रजत जोशसिमेत श्रोता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed