{"_id":"5c6c0122bdec22102e65e149","slug":"narayana-ashram-road-closed-by-falling-boulder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर गिरने से नारायण आश्रम मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर गिरने से नारायण आश्रम मार्ग बंद
Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग पर नई बस्ती के पास गिरे बोल्डर को हटाती जेसीबी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कनज्योति-नारायण आश्रम सड़क बंद हो गई है। इस स्थान पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से कनज्योति से नारायण आश्रम सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सोमवार शाम को बरसात से पांगू गांव के पास सुनपाल और गोताड़ी जगहों पर भारी बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। सोसा निवासी कवींद्र सिंह ह्यांकी ने फोन से बताया कि सड़क में भारी भरकम बोल्डर गिरे हैं। इसके चलते जल्दी सड़क खुलने की संभावना नहीं है।
सड़क बंद होने चौंदास घाटी के पांगू, रिमझिम, रोतो, बेकु, हिमखोला, सोसा, सिरदांग, नारायण आश्रम, पस्ती, सिरखा, रूंग आदि गांवों की 10 हजार से अधिक आबादी को दो से पांच किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद वाहन बदल-बदलकर रोजमर्रा की चीजों के लिए तहसील मुख्यालय आना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दशरथी ह्यांकी का कहना है कि सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने पिछले एक माह से मजदूरों को भुगतान नहीं किया है। एक माह से चौड़ीकरण का कार्य बंद है। इसके कारण कई स्थानों से बोल्डर नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र चौड़ीकरण कार्य शुरू करने और सड़क खोलने की मांग की है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एई जीसी भट्ट ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना के बाद जेई तस्लीम अहमद को मौके में भेज दिया है। ठेकेदार को 25 फरवरी तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने का नोटिस दिया है। 25 फरवरी तक कार्य शुरू नहीं करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।