{"_id":"5bb4f592867a551142223fb0","slug":"nainesaini-will-now-fly-eight-airplanes-to-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीसैनी से अब आठ को उड़ेेगा देहरादून के लिए हवाई जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीसैनी से अब आठ को उड़ेेगा देहरादून के लिए हवाई जहाज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
हवाई सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए अब आठ अक्तूबर को उड़ान शुरू होगी। हवाई सेवा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के यहां आने की संभावना है। हवाई सेवा के लिए लाइसेंस मिलने में हो रही देरी के कारण तिथि में बदलाव किया गया है। बुधवार को प्रस्तावित ट्रायल लैंडिंग भी अब बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
सीमांत जनपद के नैनीसैनी हवाई पट्टी से सात अक्तूबर से नियमित उड़ान शुरू करने की योजना थी। इसके लिए बुधवार को नौ सीटर हवाई जहाज की ट्रायल लैंडिंग होनी थी, लेकिन जहाज नहीं आया। इसके साथ ही हवाई पट्टी से सात अक्तूबर से शुरू होने वाली नियमित उड़ान की तिथि भी बदल दी है। अब सात के बजाय आठ अक्तूबर से हवाई यात्रा का शुभारंभ होगा। ट्रायल लैंडिंग बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ हवाई पट्टी में उड़ान का शुभारंभ कराने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना नहीं है। उनके स्थान पर अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां आ सकते हैं। नैनीसैनी में बुधवार को भी दिन भर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी है। मुख्य प्रवेश द्वार, एटीसी टावर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात हो गए हैं।
विज्ञापन
हवाई सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से लाइसेंस नहीं मिला है। अगले दो दिन में लाइसेंस मिल जाएगा। इसी को देखते हुए उड़ान की तिथि एक दिन आगे बढ़ाई गई है। एयरलाइंस के टिकट बुकिंग के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके जरिये पूरी जानकारी दी जाएगी। -प्रकाश पंत, वित्त मंत्री