फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nachni people demand protection from river erosion

Pithoragarh News: नाचनी के लोगों ने की नदियों के कटाव से सुरक्षा की मांग

Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nachni people demand protection from river erosion
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी बाजार के रामगंगा और भुजगड़ नदी के संगम स्थित मंदिर समूह सहित बड़ी आबादी नदियों से हो रहे कटाव के चलते खतरे की जद में है। प्रभावितों ने नदियों के कटाव को रोकने के लिए गुहार लगाई। बावजूद इसके पांच माह बाद भी सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं करने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जुलाई में दोनों नदियों के उफान पर आने से भगवान शिव, माता संतोषी, राधा-कृष्ण, भैरव, शनि मंदिर, राम दरबार के अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, आयुर्वेदिक अस्पताल और 15 परिवारों के आवास खतरे में आ गए। देवी मंदिर का आंगन बह गया था और मंदिर परिसर में दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

संगम तक जाने वाला रास्ता भी बह गया। इससे शवदाह में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तल्ला जोहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराज कोरंगा ने कहा कि अगर मानसून काल से पूर्व दोनों नदियों के किनारे सुरक्षात्मक निर्माण कार्य नहीं हुए तो तबाही को रोक पाना मुश्किल होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किए गए तो जिला कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता, एसएस बिष्ट का कहना है कि शिव मंदिर समूह के अलावा शिव मंदिर वार्ड की आबादी की सुरक्षा के लिए दोनों नदियों पर सुरक्षा कार्यों का आपदा मद में प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed