{"_id":"651713ac98e602be130c406a","slug":"muwani-market-closed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-5198-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अतिक्रमण चिह्नीकरण के विरोध में आधे दिन बंद रखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अतिक्रमण चिह्नीकरण के विरोध में आधे दिन बंद रखा बाजार
Fri, 29 Sep 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुवानी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
मु्वानी (पिथौरागढ़)। अतिक्रमण चिह्नीकरण से आक्रोशित मुवानी के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और आधे दिन तक बाजार बंद रखा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला। इस मौके पर राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उत्तराखंड के गरीब तबके के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
सरकार छोटे काम धंधे करके अपना रोजगार चलाने वालों को बेरोजगार करने पर तुली है। पूर्व सांसद टम्टा कहा कि फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई में साथ देंगे। कहा कि गरीब तबके के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत सिंह मेहरा, सोबन सिंह कार्की, श्याम सिंह कार्की, शेर सिंह, संजय भट्ट, संजय वर्मा, जगत मेहता, जीवन बोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
बेवजह चालान किया तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल ने दुकानों का चालान करने पर सवाल उठाए। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि यदि पुलिस ने बिना कारण दुकानदारों के चालान किए तो आंदोलन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के टनकपुर रोड सहित कई स्थानों पर स्थित दोपहिया सर्विस केंद्र सहित अन्य दुकानदारों के पुलिस चालान कर रही है जबकि दुकानदार यातायात को बाधित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह की कार्रवाई से दुकानदार चिंतित हैं। उन्होंने इस तरह चालान करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।