फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   murder jauljibi incident

पिथौरागढ़: दरांती से वार कर चचेरे भाई को मार डाला

Sat, 18 Feb 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
murder jauljibi incident
पिथौरागढ़। जौलजीबी के चिफलतरा गांव में एक युवक ने चचेरे भाई के सिर पर दरांती से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में विवाद होने पर युवक आगबबूला हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव के हयात सिंह (32) और उसके चचेरे भाई नारायण सिंह (24) का घर आसपास है। शुक्रवार रात दोनों कहीं से शराब पीकर घर आए थे। कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर हयात सिंह ने जमीन पर पड़ी दरांती से नारायण सिंह के सिर पर वार कर दिया। नारायण सिंह जमीन पर गिर गया। बाद में हयात सिंह परिजनों के साथ उसे वाहन से धारचूला अस्पताल ले गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्कोट के पास पहुंचने पर नारायण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन



पुलिस ने नारायण के पिता नेत्र सिंह की तहरीर पर हयात सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जौलजीबी के चिफलतरा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के कारण विवाद हुआ था। आरोपी युवक ने नशे की हालत में यह वारदात की है। -लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़


डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया

पिथौरागढ़। मृतक नारायण शादीशुदा था और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसका डेढ़ साल का बेटा है। जवान बेटे की हत्या से बूढ़े माता-पिता बदहवास हैं। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि आरोपी हयात ने अब तक शादी नहीं की है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस बार कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ जाएगा ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। हयात अब तक अविवाहित है। उसके माता-पिता भी नहीं हैं।



शराब के नशे में हयात ने दरांती से चचेरे भाई पर वार तो कर दिया लेकिन उसके लहूलुहान होने पर उसके होश उड़ गए। परिवार वालों के जमा होने पर उसने नारायण का तुरंत अस्पताल ले जाने का मन बनाया। वह अस्पताल ले भी गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नारायण सिंह को धारचूला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर करते वक्त हयात को अहसास हो गया था कि उससे बड़ा अपराध हो गया है। वह जौलजीबी में ही उतर गया था। बाद में उसने पुलिस के सामने अपनी गलती कबूल की है। उसका कहना था कि आवेश में आकर उसने ऐसा किया।




उधर, ग्रामीणों का कहना है कि जरा से विवाद में इतना बड़ी घटना हो गई। हयात को संयम से काम लेना चाहिए था। अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उताकर उसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed