{"_id":"5867de674f1c1b3f7aeeaee9","slug":"munsyari-tourists-descended-on-new-year-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के स्वागत में मुनस्यारी में पर्यटक उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के स्वागत में मुनस्यारी में पर्यटक उमड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के खलियाटाप में बर्फ में मस्ती करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के स्वागत के लिए मुनस्यारी में काफी संख्या में पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे यह साबित हो गया है कि पर्यटकों पर नोटबंदी का कोई असर नहीं पड़ा है। मुनस्यारी के सभी होटल फुल हैं। खलियाटाप, बेटुलीधार, पातलथौड़ में अब भी बर्फ काफी मात्रा में मौजूद है। पर्यटकों ने शनिवार को इन स्थानों का रुख किया। बरेली से सपरिवार यहां पहुंचे राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल और योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों अखबारों से जानकारी मिली कि मुनस्यारी के आसपास काफी बर्फ गिरी है। बर्फ देखने और नए साल का जश्न मनाने के लिए मुनस्यारी आने का कार्यक्रम तय किया।
विज्ञापन
जयपुर से आए सौरभ बंसल, हर्षित अग्रवाल और पवन चौधरी भी सपरिवार यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण शुरुआत में थोड़ी परेशानी आई, लेकिन बाद में उन्होंने मुनस्यारी घूमने के लिए पैसे का इंतजाम कर लिया था। इधर, कई होटलों में पर्यटकों के लिए कैंप फायर का आयोजन होगा। उनके लिए भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि यदि किसी पर्यटक को कोई परेशानी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
डीएम आज खलियाटाप पहुंचेंगे
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा रविवार को खलियाटाप पहुंचेंगे। खलियाटाप में रिसार्ट संचालित करने वाले सुरेंद्र पंवार ने बताया कि डीएम के रहने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि खलियाटाप में शनिवार से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन