फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari to Haldwani helicopter service from today

हल्द्वानी टू मुनस्यारी हेलीकाप्टर सेवा आज से

Sun, 17 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेलीकाप्टर सेवा सोमवार से शुरू होगी। हिमालयन हेली सर्विस इस सेवा का संचालन कर रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। हेलीकाप्टर सेवा का शुभारंभ पर्यटन मंत्री दिनेश धनै करेंगे।
 हेलीकाप्टर में एक बार में पांच यात्री सफर करेंगे। उनसे एक तरफ का किराया दस हजार रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाएगा। मुनस्यारी से मिलम ग्लेशियर तक भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की योजना है। इसमें एक व्यक्ति का एक तरफ का किराया 2500 रुपये लगेगा।

विज्ञापन

वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर हेलीकाप्टर की उड़ानों की संख्या तय होगी। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो हेलीकाप्टर दिन में दो या उससे अधिक चक्कर भी लगा सकता है। श्री धामी के अनुसार सरकार ने हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के मामले में अंतिम निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी इलाकों के कई लोग तथा पर्यटक शीतकाल में हिमालय के दर्शन और बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए मुनस्यारी जाने की इच्छा रखते हैं। हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।
 धामी ने बताया कि मिलम तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के पीछे यही मंशा रही है कि लोग आसानी से मिलम का भ्रमण कर सकें और ग्लेशियर का देखने के बाद वापस लौट सकें।

उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के पर्यटन विकास के लिए हेलीकाप्टर सेवा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस सेवा के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed