{"_id":"58371c5d4f1c1b8e4d13b005","slug":"munsyari-start-downhill-mountain-biking-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में भारी उल्लास के बीच डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिन की प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर की स्पर्धाएं होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को डेढ़ लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा, जबकि राज्य स्तर की स्पर्धा में विजेता को 30 हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतियोगिता का दीप जलाकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में दस राज्यों के साइकिलिस्ट के अलावा एसएसबी और आर्मी के साइकिल सवार शामिल हो रहे हैं। कुल प्रतिभागियों की संख्या 32 है।
विज्ञापन
प्रतियोगी मुनस्यारी बस स्टैंड से आईटीबीपी कैंप, डांडाधार, नंदा देवी मंदिर से वापस बस स्टैंड पहुंचेंगे। इस ट्रैक की ऊंचाई 2200 मीटर है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले को एक लाख, तीसरे स्थान वाले को 50 हजार, चौथे स्थान वाले को 40 हजार, पांचवें स्थान वाले को 30 हजार और छठे स्थान वाले को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे, जबकि राज्य स्तर की स्पर्धा में दूसरे स्थान का इनाम 20 हजार, तीसरे स्थान का 10 हजार और चौथे स्थान का इनाम पांच हजार रुपए रखा गया है।
विज्ञापन
साइकिल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव ओमकार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में दूसरी बार यह प्रतियोगिता हो रही है। इससे पहले नैनीताल से मसूरी तक प्रतियोगिता कराई गई थी। उन्होंने कहा कि माउंटेन बाइकिंग के लिए मुनस्यारी बेहतरीन जगह है। उद्घाटन अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, प्रदेश के मुख्य सचिव एम रामास्वामी, वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एसडीएस लेपता, डीएम रंजीत सिन्हा, सीडीओ आशीष चौहान, वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत, पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू, एसएसबी के कमांडेंट राजेश ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, तारा पांगती आदि मौजूद थे। संचालन विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने किया। प्रतियोगिता के ट्रैक की कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर है और प्रतिभागियों को इस ट्रैक में कुल आठ चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन