फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari scaled down to zero mercury

शून्य से नीचे पहुंचा मुनस्यारी का पारा

Tue, 27 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Tue, 27 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Munsyari scaled down to zero mercury
पारा गिरा - फोटो : अमर उजाला

जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री पहुंचा। यह सोमवार की तुलना में 0.1 डिग्री कम आंका गया। मुनस्यारी में अब जमकर पाला गिरने लगा है। बर्फीली हवाओं से शाम के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। फिलहाल लोगों को कड़कती ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। घाटी वाले इलाकों में मंगलवार को कोहरे के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण यातायात में भी बाधा पड़ रही है। इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह के समय पाला गिरने लगा है। पाले से फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने लगा है। मुनस्यारी के आसपास दो दिन पूर्व गिरी बर्फ अब पिघलने लगी है। मंगलवार सुबह आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन


कल से फिर सक्रिय होंगे बादल
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 29 दिसंबर से एक बार फिर बादल सक्रिय होने लगेंगे। उस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बन सकती है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नमी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण बीच-बीच में बादलों की सक्रियता की संभावना बनी रहेगी। जनवरी में लोगों को कड़कती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed