फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari city must examine drinking water scheme

मुनस्यारी नगर की पेयजल योजना की जांच होगी

Sat, 13 Jun 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Munsyari city must examine drinking water scheme
मुनस्यारी नगर के लिए बनी पेयजल योजना में धांधली के मामले की जांच के आदेश हो गए। नागरिकों की ओर से की गई शिकायत के बाद उत्तराखंड जल संस्थान के तकनीकी अन्वेषण एवं सामग्री के महाप्रबंधक पीसी किमोठी ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता एएस अंसारी को पंद्रह दिन के भीतर इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गोकर्ण सिंह मर्तोलिया ने पेयजल मंत्री को पिछले दिनों एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मुनस्यारी नगर के लिए बनाई गई पेयजल योजना में भारी धांधली की गई है। नियमित पेयजल सप्लाई न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। पानी की लाइन कई स्थानों पर लीक कर रही हैं इसे जमीन के अंदर नहीं दबाया गया है। योजना निर्माण में व्यापक स्तर पर की गई गड़बड़ी के कारण आम उपभोक्ता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने अधीक्षण अभियंता से कहा है कि योजना निर्माण की बिंदुवार जांच की जाए और पंद्रह दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए। इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed