फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari's Panchayat representative agitated with the transfer of SDM

मुनस्यारी के एसडीएम का हुआ तबादला तो पंचायत प्रतिनिधि भड़के, बोले- प्रतिस्थानी के बिना रिलीव किया तो कर देंगे भूख हड़ताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Munsiyari's Panchayat representative agitated with the transfer of SDM
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बिना प्रतिस्थानी के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र तहसील से उपजिलाधिकारी का तबादला करने से भड़के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ घरों में बैठकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि सीमांत तहसील में पहले से ही तहसीलदार व नायाब तहसीलदार के पद रिक्त हैं। इस तहसील से अलग बनाए गए तहसील तेजम में केवल तहसील का बोर्ड मात्र लगा हुआ है, इस तहसील का संचालन भी यहीं के अधिकारी करते हैं। आपदा में यह तहसील अति संवेदनशील में आती है। एकमात्र सक्षम अफसर एसडीएम का तबादला करने से पंचायत प्रतिनिधि इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में भी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने डीएम, कुमाऊं कमिश्नर, सीएस व मुख्यमंत्री को ईमेल से पत्र भेजकर आंदोलन की सूचना दी है। राज्यभर में जनजाति समुदाय के सहयोग के लिए उत्तराखंड जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय सिंह नबियाल को भी पत्र की कापी भेजी है। मर्तोलिया ने बताया कि जिला मुख्यालय से मुनस्यारी तहसील सबसे अधिक दूरी (150 किमी) पर है। चीन सीमा से लगी तहसील जहां आज भी भारत के अंतिम गांव तक जाने के लिए चार दिन पैदल यात्रा करनी पड़ती है। मर्तोलिया ने बताया कि इस बार लाकडाऊन के नियमों के भीतर मुनस्यारी वासी राज्य के साथ ही देश विदेश में जहां भी हैं घरों में हाथ में विरोध का प्ले कार्ड लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि सरकार नहीं मानी तो भूख हड़ताल बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed