{"_id":"5f0de5798ebc3e638375af7d","slug":"munsari-milam-road-connecting-china-border-not-open-pithoragarh-news-hld3896657135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं खुल पाई चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी- मिलम सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं खुल पाई चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी- मिलम सड़क
विज्ञापन
कीचड़ में तब्दील मुनस्यारी की इमला जोशा सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश से भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क पांचवें दिन भी नहीं खुल पाई। सड़क के बंद होने से माइग्रेशन वाले गांवों के ग्रामीणों के साथ सीमा पर ड्यूटी के लिए जाने वाले आईटीबीपी और आर्मी के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से सेलमाली-बिटम, गलाती-रमतोली, नाचनी-भैसकोट, संगौड़- दशौली, गुंजी- कुटी सड़क बंद पड़ी हैं। बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
खेतभराड़ में तोक की ओर हो रहा भू-कटाव
पिथौरागढ़। बांसबगड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बरागाड़ का जल स्तर बढ़ गया है। खेतभराड़ में तोक की ओर भू-कटाव हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से नदी के डायवर्जन की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत खेतभराड़ की ओर बरा गाड़ ने भू-कटाव शुरू कर दिया है। इससे जगदीश सिंह का मकान को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से गांव को जोड़ने वाले पुल, पंचायत घर को खतरा पैदा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में नदियों का जल स्तर
नदी जल स्तर खतरे का निशान
काली : 888.35 : 890.00
सरयू : 446.80 : 453.00
जौलजीबी गोरी : 604.40 : 607.80
मदकोट गोरी : 1212.35 : 1215.10