फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munasyari the temperature was below zero degrees

मुनस्यारी में तापमान शून्य डिग्री से नीचे गया

Fri, 23 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Munasyari the temperature was below zero degrees
जिले में शुक्रवार की सुबह से बारिश थम गई और धूप
विज्ञापन
निखरने से लोगों को राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में जिला मुख्यालय में 12 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश के कारण यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मुनस्यारी से मिली सूचना के अनुसार वहां नगर के आसपास अभी भी भारी बर्फ जमा है। मुनस्यारी में इस बार लगातार तीसरी दफा हिमपात हो गया है। मुनस्यारी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इस बीच थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कालामुनि के पास गिरी बर्फ को हटाने का काम चल रहा है।
इस रोड पर रात से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। डीडीहाट से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी सातवीं वाहिनी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के बाद अलर्ट जारी किया है। अग्रिम पोस्ट में तैनात जवानों से गश्त के समय सावधानी बरतने को कहा गया है।
आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह ने बताया कि गुंजी, कालापानी, नाभीढांग, कुटी, लिपुलेख में भारी हिमपात हुआ है। धूप पड़ने पर हिम स्खलन की संभावना रहती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अग्रिम चौकियों को जाने वाली पेयजल लाइनें जम गई हैं। जवान कड़ाके की ठंड में भी गश्त कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब एक दो दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से सुधार आने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed