फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Msmoli 60 village, 10 families were left

मसमोली गांव से गए 60, रह गए 10 परिवार

Mon, 12 Sep 2016 10:32 PM IST
महेंद्र जंगपांगी/अमर उजाला, थल
महेंद्र जंगपांगी/अमर उजाला, थल Updated Mon, 12 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Msmoli 60 village, 10 families were left
मस्मोली गांव में खाली पड़ा आलीशान मकान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ‘खाली होते पहाड़’ पड़ताल के दौरान गांवों के जो हालात सामने आ रहे हैं, उससे साफ हो रहा है कि पहाड़ बचाने, पलायन रोकने के नाम पर केवल कोरी बयानबाजी हो रही है। असुविधाओं की मार से खाली होते गांवों में थल का मसमोली भी शामिल हो गया है। 70 परिवार वाले मसमोली में अब केवल 10 परिवार रह गए हैं। वर्ष 2001 में गांव मोटर सड़क से जुड़ा, लेकिन अन्य सुविधाओं के अभाव में लोगों का गांव से जाने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


30 साल पहले से ही मसमोली गांव खाली होने लगा था। वर्ष 1986 में सबसे पहले शिक्षक हरीश चंद्र जोशी के परिवार ने गांव छोड़ा। यह परिवार लखनऊ बस गया। 1991 में श्रीनिवास जोशी का परिवार नाइजीरिया चला गया। 20 साल पहले भुवन चंद्र जोशी अमेरिका, 18 वर्ष पहले चंद्रमोहन जोशी हल्द्वानी, 15 साल पहले हेम जोशी मुंबई जाकर बस गए।
विज्ञापन


इसके बाद विनोद जोशी, विमल जोशी, हेम चंद्र जोशी, नेत्र बल्लभ जोशी समेत कई परिवार गांव से चल दिए। यह सिलसिला अब भी जारी है। गांव खाली होने के पीछे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा का न होना, रोजगार के साधनों का अभाव कारण है। खाली होते गांव पहाड़ के अस्तित्व के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की यह दशा देखी नहीं जाती
मसमोली में रह रहे रिटायर्ड शिक्षक हरीश चंद्र जोशी (85), रिटायर्ड शिक्षक मोहन चंद्र जोशी (70), पूर्व सैनिक देवकीनंदन जोशी (65), रिटायर्ड शिक्षक हीरा बल्लभ जोशी (68) कहते हैं कि गांव की यह दशा देख नहीं जाती। गांव लगातार खाली होता जा रहा है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार उपलब्ध नहीं करा रही है। सड़क में 15 साल बाद भी डामर नहीं है। बरसात में सड़क बंद रहती है। ऐसे में इन गांवों में कौन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed