फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mountaineer of pithoragarh

Pithoragarh News: एसएसबी ने रुद्रगेरा पर्वत पर फहराया तिरंगा

Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer of pithoragarh
रुद्रगेरा पर्वत(5819)मीटर में तिरंगा के साथ पिथौरागढ़ के जवान कैलाश जोशी। स्रोत: कैलाश जोशी
पिथौरागढ़। एसएसबी के आठ सदस्यीय दल ने उत्तरकाशी के रुद्रगेरा पर्वत (5,819) पर तिरंगा फहराया है। दल में पिथौरागढ़ जिले के दो जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसबी के आठ सदस्यीय दल ने भवाली निवासी फील्ड ऑफिसर सुबोध कुमार चंदोला के नेतृत्व में 22 सितंबर को सुबह 7:30 बजे रुद्रगेरा पर्वत पर तिरंगा फहराया। इस दल में पिथौरागढ़ मेलडुंगरी मसाड़ी निवासी मुख्य आरक्षी कैलाश जोशी, कालिका धारचूला निवासी नरेंद्र सिंह, हल्द्वानी निवासी इंद्र सिंह समेत हिमाचल निवासी दिलदार सिंह, देहरादून निवासी प्रदीप सिंह, मध्य प्रदेश निवासी प्रबल प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश निवासी अरविंद घाघरे शामिल रहे।

कैलाश ने बताया कि दल में उनके साथ 12 ट्रेनी पर्वतारोही भी थे। रुद्रगेरा बेस कैंप पहुंचने के बाद सिर्फ आठ लोगों ने आगे की चढ़ाई की। चोटी फतह के बाद 27 सितंबर को गंगोत्री पहुंचे। मेलडुंगरी निवासी कैलाश इससे पहले उत्तरकाशी के माउंट थेलू भी फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे पहुंचे रुद्रगेरा पर्वत
पांच सितंबर को ग्वालदम पहुंचने के बाद यात्रा शुरू की।
छह सितंबर को उत्तरकाशी के हिना पहुंचे।
10 सितंबर को रुद्रगेरा बेस कैंप पहुंचे
16 सितंबर को चढ़ाई शुरू की
22 सितंबर को रुद्रगेरा पर्वत पर सफल आरोहण किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed