फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mountain terrain expedition reached Dharchula SSB

धारचूला पहुंचा एसएसबी का माउंटेन टेरेन अभियान दल

Fri, 14 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 14 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mountain terrain expedition reached Dharchula SSB
एसएसबी के अभियान दल का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी का माउंटेन टेरेन बाइकिंग अभियान दल शुक्रवार अपरान्ह करीब पांच बजे धारचूला पहुंच गया। अभियान दल ने नाभीढांग से आगे बढ़ते समय करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई में भी सफर किया। 12 अक्तूबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने नाभीढांग में अभियान दल को हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन


अभियान दल में शामिल 4 महिलाओं सहित सभी 41 प्रतिभागियों के सफलतापूर्वक धारचूला तक साइकिल यात्रा पूरी करने पर उत्तराखंड वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी एवं एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट कृष्णा यादव ने स्थानीय स्टेडियम पर जोरदार स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। रं कम्युनिटी स्कूल, विद्यामंदिर, जीजीआईसी के बच्चों ने दल के स्वागत में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह दल 16 दिन में 1006 किमी की दूरी तय कर 27 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगा। एसएसबी के इस अभियान मुख्य उद्देश्य भारत-तिब्बत और नेपाल की सुरक्षा के दायित्व के साथ-साथ स्थानीय लोगों को पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भी जागरूक करना है।
विज्ञापन


माउंटेन बाइकिंग की अगुवाई स्वयं कमांडेंट राजेश ठाकुर कर रहे हैं। स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के सेवानिवृत्त आईजी श्याम चंद्र खर्कवाल, कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल, एसएसबी के जनसंपर्क अधिकारी अनूप चौधरी, सहायक सेनानी भरत चौधरी, डा. अजीत सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed