{"_id":"5701524c4f1c1bb823c8113a","slug":"most-accidents-are-caused-by-speeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से होती हैं ज्यादातर दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार से होती हैं ज्यादातर दुर्घटनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/अस्कोट
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों लगातार हुई सड़क दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने हर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में वाहन चालक भी शामिल किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर जिला मुख्यालय में केएमओयू स्टेशन में सीओ हिमांशु साह ने कैंप लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं। इसके अलावा नशे की हालत, नींद और थकान में वाहन चलाने से भी दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कोतवाल ध्यान सिंह ने भी यातायात नियमों के बारे में बताया। इस दौरान यातायात प्रभारी राम सिंह, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष त्रिलोक महर, दीपक लुंठी, राजेंद्र सिंह, पम्मी सौन, माही सौन, नवल किशोर, केएमओयू के संचालक जीएस बोरा आदि थे।
विज्ञापन
मुनस्यारी में थाना प्रभारी खुशाल राम आर्या ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि ओवरलोडिंग न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, वाहन की फिटनेस सही रखें, दोपहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्कोट में थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि किसी नाबालिग को वाहन चलाने के लिए न दिया जाए। वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें और क्षमता से ज्यादा सवारियां न बैठाएं। वाहन चालकों ने नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।