{"_id":"627eb83673988c2a193d594c","slug":"more-tourist-in-dharchula-pithoragarh-news-hld4625393145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा और व्यास घाटी पर्यटकों के आवाजाही से बड़ी चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा और व्यास घाटी पर्यटकों के आवाजाही से बड़ी चहल पहल
प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत की सड़कें खुली होने और स्थानीय प्रशासन की ओर से इनरलाइन परमिट जारी होने के बाद प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटक दारमा घाटी में पंचाचूली ग्लेशियर, चौदास घाटी में नारायण आश्रम और व्यास घाटी में ओम पर्वत, आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से सीमांत के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने के लिए शुक्रवार तक 1100 लोगों के इनरलाइन परमिट जारी हो चुके हैं। इनमें 840 नेपाल के तिंकर और छांगरु के 29 भेड़ पालक, 28 सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के मजदूर और शेष महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली आदि राज्यों के पर्यटक हैै। दारमा घाटी के 14 गांव, व्यास घाटी के सात गांव के लोग भी माइग्रेशन में अपने गांव पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों और लोगों की आवाजाही से व्यास घाटी और दारमा घाटी में चहल पहल बढ़ गई है। इससे पर्यटन से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढ़ रही है। दातू के होम स्टे संचालक संजय दताल, पानू दताल, महेश दताल, नवीन दताल ने बताया कि वहां 300 से ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं। उनका कहना है कि मानसून काल में सड़कें ठीक रहीं तो पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। वहीं एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि इनरलाइन परमिट जारी करने के साथ ही सीपीडब्ल्यूडी और बीआरओ को सड़क हमेशा खुली रखने के निर्देश दिए गए हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।