फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than 25 people from Kanchanpur adjacent to Kumaon are missing in the Bhotekoshi floods

नेपाल आपदा: कुमाऊं से सटे कंचनपुर के 25 से अधिक लोग भोटेकोशी की बाढ़ में लापता, टनकपुर-बनबसा के सात लोग शामिल

Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
Heera रवींद्र सिंह धामी, संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
रवींद्र सिंह धामी, संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
सार

नेपाल के रसुवा और नुवाकोट क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। इस आपदा में कंचनपुर जिले के 25 से अधिक लोग लापता हो गए हैं, जिनमें टनकपुर-बनबसा से सटे भीम दत्त नगरपालिका के 7 लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
More than 25 people from Kanchanpur adjacent to Kumaon are missing in the Bhotekoshi floods
नेपाल त्रासदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा और नुवाकोट क्षेत्र में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सीमा से सटे कंचनपुर जिले के 25 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना सामने आई है। इनमें टनकपुर-बनबसा से सटे भीम दत्त नगरपालिका क्षेत्र के सात लोग शामिल हैं। अधिकांश लापता लोग रसुवा क्षेत्र की हाइड्रो पावर परियोजनाओं और अन्य संस्थानों में कार्यरत थे। सूची में नाम सामने आने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निकाय की ओर से भी लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए नेपाल प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

भीम दत्त नगरपालिका वार्ड नौ के सदस्य नारायण सिंह महता ने बताया कि कंचनपुर जिले के लापता लोगों की सूची जारी हुई है। इसमें भीम दत्त नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के सात लोग शामिल हैं। वार्ड 10 तिल्केनी निवासी प्रेम प्रसाद जोशी (32) रसुवा हाइड्रो पावर, पदम बहादुर मल्ल (55) त्रिशूली हाइड्रो पावर और उमेश धामी (27) रसुवा गढ़ी हाइड्रो पावर, तिमुरे में कार्यरत थे।

विज्ञापन

इसी तरह वार्ड पांच बनगवां निवासी देव बहादुर चंद (52) लाम्टाड हाइड्रो पावर, रसुवा, वार्ड 13 बडैपुर निवासी नरेश जोशी (50) तिमुरे भंसार कार्यालय, वार्ड 17 मझगांव निवासी भुवनेश्वर भट्ट (30) नुवाकोट तालिम केंद्र और वार्ड 18 निवासी लक्ष्मण गुरुंग (50) त्रिशूली हाइड्रो पावर में कार्यरत थे। इन सभी से घटना के बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। पालिका की ओर से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। परिजन भी अपने स्तर से संपर्क साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंचनपुर के अन्य निकायों के लोग भी लापता
लापता लोगों की सूची में कंचनपुर जिले के अन्य स्थानीय निकायों के लोगों के नाम भी शामिल हैं। बेलौरी नगरपालिका के वार्ड तीन पड़ाव निवासी रामचंद्र चौधरी (28) रसुवा की वाइवा पावर में कार्यरत थे। कृष्णपुर नगरपालिका के वार्ड पांच निवासी लेसनायक रमेश राज जोशी (33) नेपाली सेना, रसुवा में तैनात थे।

देखतभुली क्षेत्र के रिकेश राना (29), कालू राना (30) और पदम साउद (43) चाइना लिमिटेड हाइड्रो पावर में कार्यरत बताए गए हैं। इसी क्षेत्र के वार्ड चार निवासी हिक्मत बहादुर पाल (23) नेपाली सेना, तिमुरे में कार्यरत थे।

बेलौरी नगरपालिका वार्ड पांच निवासी खुशी राम चौधरी (29) और प्रकाश चौधरी (27) वाइवा हाइड्रो पावर, सेक्टोबेसी, रसुवा में कार्यरत थे। शुक्लाफांटा नगरपालिका के वार्ड तीन पिपलाड़ी निवासी नरेंद्र बहादुर चौधरी (35), नरेश चौधरी (29), हरी चौधरी (30) और रसुवा हाइड्रो पावर के चालक सुनील चौधरी (34) भी लापता बताए गए हैं।

जोनापुर क्षेत्र के दीपेंद्र डगोरा (25), अभिषेक डगोरा (25) और हरिलाल डगोरा (25) भोटेकोशी हाइड्रो पावर में कार्यरत थे। स्थानीय लोगों के अनुसार लापता लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

भोटेकोशी नदी में आया जल प्रलय दुखदायी है। अभी कंचनपुर जिले से भी प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत लोगों के बारे में जानकारी सामने आ रही है। उनकी नगर पालिका क्षेत्र के भी वहां कार्यरत अनेक लोग लापता है। उन लोगों की क्या स्थिति हैं उसके बारे में आ रही सूचना पर सभी की नजर है। -शंकर सिंह बिष्ट, ब्रह्मदेव मंडी बाजार व्यवस्थापन समिति उपाध्यक्ष, मंदिर समिति सदस्य

इस जल प्रलय से चिंतित हैं। इसने रसुवा जिले में तबाही मचाई है। हम निरंतर नेपाल प्रशासन की लापता की सूची की निगरानी कर रहे हैं और अपने परिचितों से संपर्क में हैं। -लक्ष्मी तमांग, काठमांडू जिला बागमती अंचल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed