{"_id":"58a339ba4f1c1b564fd84760","slug":"more-day-rally-voters-arrived-on-valentine-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन-डे पर निकाली वोटर मित्र दिवस रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन-डे पर निकाली वोटर मित्र दिवस रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वोटर मित्र दिवस पर रैली निकालते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने मंगलवार को वेलेंटाइन-डे पर अनूठी पहल की। इस दिन को वोटर मित्र दिवस के रूप में मनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। सफाई कर्मचारियों और लोहारों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर वोटिंग के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर संपर्क मार्ग होते हुए एप्टैक तिराहे से नगरपालिका, घंटाकरण, सिल्थाम से गांधी चौक, नया बाजार, केएमओयू स्टेशन से गुप्ता तिराहा होते हुए अपरान्ह चार बजे कलक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवसायियों, आम मतदाताओं से अपील की कि मतदान दिवस 15 फरवरी को मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान संबंधी नारे भी लगाए गए। रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार भार्गव, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, नोडल स्वीप मीनाक्षी जोशी, मुख्य अभियंता लोनिवि सतेंद्र शर्मा, आरओ संतोष कुमार पांडेय समेत निर्वाचन में तैनात विभिन्न नोडल, प्रभारी अधिकारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया
बाल विद्या मंदिर अड़किनी के विद्यार्थियों ने अड़किनी, बडारी, बिचखोली, पंत्यूड़ी, दीगरा, सलमगांव, नौगांव, बुडलगांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बूढ़े हो या हो जवान, सबको करना है मतदान, सुबह सबेरे वोट दे आओ, वोटर आईडी साथ ले जाओ, हम सब की है यही पुकार, वोट देना सबका अधिकार, युवा तुम हो देश की शान, जागो-उठो करो मतदान आदि नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली को सफल बनाने में शिक्षक नवीन भट्ट, गोविंद भट्ट, बृजेश बोहरा, जानकी बिष्ट, हिमांशु, भागीरथी कार्की, किशन चंद आदि ने सहयोग किया।