फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Money returned to two victims of fraud

Pithoragarh News: ठगी के शिकार दो लोगों को लौटाए रुपये

Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Money returned to two victims of fraud
पिथौरागढ़। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर दो लाख से अधिक की ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने रुपये वापस लौटाए। चहज गंगोलीहाट निवासी दीपक चंद्र जोशी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति ने उनके साथ मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 231530 रुपये की ठगी कर ली। तहरीर के आधार पर धारा- 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह और प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व मामले की जांच कर ठगी के शिकार व्यक्ति को रुपये वापस कराए। उन्होंने इसके लिए पुलिस का आभार प्रकट किया है। इधर, पांखू निवासी वंशीधर जोशी ने पुलिस को तहरीर दी कि अंजान लिंक पर क्लिक कर ओटीपी शेयर करने के बाद उनके खाते से 26,042रुपये गायब हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दस्तावेजों को चेक कर रुपये वापस दिलाए। इसके लिए उन्होंने पुलिस का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

..............
एक सप्ताह में लोहाघाट में दूसरी स्कूटी चोरी

लोहाघाट (चंपावत) ।वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह में चोरों ने वाहन चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम है। व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लोनिवि गोदाम के पास खड़ी व्यापारी संजय वर्मा की स्कूटी नंबर यूके 03-6140 को चोर उड़ा ले गए। पीड़ित वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। लोहाघाट डाकबंगला रोड निवासी व्यापारी अमित जुकरिया के घर चोरी गई स्कूटी का अभी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हैं। व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस वाहन चोरों और अराजक तत्वों का पता लगाने में जुटी हुई है। शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed