फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mohalla committees will be dissolved if not properly cleaning

सफाई ठीक नहीं तो मोहल्ला समितियां भंग होंगी

Fri, 30 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mohalla committees will be dissolved if not properly cleaning
पिथौरागढ़ पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष तथा सभासद - फोटो : अमर उजाला

पालिका बोर्ड की बैठक में सफाई व्यवस्था ठीक न रखने पर संबंधित मोहल्ला स्वच्छता समिति को भंग करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शहर की प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के लिए बिजली उपकरण खरीदने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि और अनुमोदन किया गया। चर्चा के बाद तय हुआ कि 14वें वित्त आयोग की संस्तुति से मिली धनराशि से पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को मोहल्ला स्वच्छता समिति के कार्य में सुधार लाने के लिए सफाई निरीक्षक सुनील कुमार को निर्देशित किया गया। सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए सभासदों ने सहयोग करने की बात कही। तय हुआ कि जो मोहल्ला समिति सफाई में ढिलाई बरतेंगी, उन्हें भंग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पालिका बोर्ड ने देबसिंह फील्ड के पास लगे ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग से हटवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि शहर की नालियों में जहां-जहां पटाल टूटे हैं, उन स्थानों पर पटाल लगाए जाएंगे। शहर के शौचालयों की प्रतिदिन सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सभासद संगीता बिष्ट, चंद्रशेखर मखौलिया, भुवन जोशी, केदार सिंह लुंठी, हेमा बिष्ट, सलीम कान, हयात सिंह लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सभासदों ने किया बहिष्कार
पालिका सभासद विजेंद्र महर, दिनेश सिंह सौन, ललित मोहन पुनेड़ा, विक्रम वाल्मीकि, गंगोत्री दताल, सुबोध सिंह बिष्ट, चंद्रकला खन्ना ने पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। इन लोगों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में विकास कार्य, सफाई और बिजली व्यवस्था का मामला उठाया। कहा कि पालिका के कर्मचारियों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed