{"_id":"57b9dcbd4f1c1bf53ed4ef46","slug":"modi-will-interact-with-the-women-s-congress-election-speeches","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के चुनावी भाषणों से रूबरू कराएगी महिला कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के चुनावी भाषणों से रूबरू कराएगी महिला कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस के सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जनता को प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी भाषण और हकीकत से रूबरू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट की अध्यक्षता में नगरपालिका सभागार में हुए महिला कांग्रेस के जिला सम्मेलन में विधायक मयूख महर ने कहा कि मातृशक्ति का कांग्रेस से जुड़ना प्रधानमंत्री मोदी की सरकार की विफलता का प्रमाण है। भाजपा ने लोकसभा का चुनाव 100 दिन में महंगाई कम करने के नाम पर लड़ा। आज हालात सबके सामने हैं। अरहर तो छोड़िए उड़द की दाल तक गरीबों की थाली से गायब कर दी गई है। उड़द 190 रुपये किलो बिक रही है। महंगाई ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि विधायक मयूख महर के विकास कार्यों का असर चुनावों में पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रिया जोशी, सरोज जोशी, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन