फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News Kidnapper of minor arrested from Bihar after 16 years

Pithoragarh: नाबालिग का अपहरणकर्ता 16 साल बाद बिहार से गिरफ्तार, लगातार बदल रहा था ठिकाने, ऐस आया पुलिस के हाथ

Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

उस समय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। न्यायालय ने चारों को फरार घोषित कर गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
Pithoragarh News Kidnapper of minor arrested from Bihar after 16 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी को चंपारण बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। 18 अक्तूबर 2007 को अस्कोट निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली अस्कोट में चार लोग अनिल सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजीत सिंह और मुक्ति नाथ के खिलाफ नाबालिग पुत्री के अपहरण की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर धारा- 363/366/506 में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


उस समय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। न्यायालय ने चारों को फरार घोषित कर गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले में नामजद मुख्य आरोपी अनिल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार और अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस टीम ने इस मामले में अजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह और अनिल सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में नामजद आरोपी मुक्ति नाथ वर्ष 2007 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली डीडीहाट के एसआई बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एक जून को मुक्ति नाथ (40) निवासी रसौनी थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चंपारण बिहार को पूर्वी चंपारण, बिहार से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्वी चंपारण मोतीहारी बिहार से चार दिन की ट्रांजिट रिमांड लेकर शनिवार को पिथौरागढ़ लाई। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है।\

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed