{"_id":"6af749fb88dfc9d1990f018c","slug":"milk-producers-will-get-a-fair-market-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148876-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा उचित बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा उचित बाजार
Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के गुरना क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से एक नए डेयरी क्रय-विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया है। हिमालय क्लस्टर लेवल फेडरेशन के सहयोग से खुले इस केंद्र का संचालन जय देव भूमि स्वयं सहायता समूह की पांच महिला सदस्य, उषा तिवारी, दीपा तिवारी, पुष्पा तिवारी, हेमा तिवारी और चंद्रा तिवारी करेंगी।
इस पहल से स्थानीय महिला दुग्ध उत्पादकों और किसानों को अब दूध बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में एक बेहतर बाजार मिलेगा। केंद्र की संचालिकाएं शुरुआती तौर पर स्थानीय स्तर पर दूध का विक्रय करेंगी। वहीं दूध की मात्रा अधिक होने पर महिलाएं पनीर, खोया, दही और अन्य दुग्ध उत्पाद भी तैयार करेंगी जिससे उनकी आय में और अधिक वृद्धि होगी।
केंद्र का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने कहा कि इस योजना से न केवल संचालिकाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। रीप (आरईएपी) की बसंती खड़ायत ने इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।