{"_id":"626c2fb65b047204d954ed46","slug":"migration-in-vyas-vally-pithoragarh-news-hld461048190","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइग्रेशन पर गए 15 परिवार चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव कुटी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइग्रेशन पर गए 15 परिवार चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव कुटी पहुंचे
उच्च हिमालयी क्षेत्र व्यास घाटी के गुंजी मनीली में 10500फुट पर पड़ी बर्फा।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ ने व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी को जोड़ने वाली सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। बर्फ और बोल्डरों के कारण बंद पड़ी इस सड़क के खुलने से सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के साथ ही माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। 15 परिवार माइग्रेशन पर अंतिम गांव कुटी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
चीन सीमा के पास स्थित अंतिम गांव कुटी के लोग हर साल भारी बर्फबारी के चलते नवंबर माह में निचली घाटियों की ओर आ जाते हैं। भारी बर्फबारी से शीतकाल में दिसंबर से फरवरी तक गुंजी कुटी सड़क ज्योलिंगकांग तक पूरी तरह से बंद रहती है। अप्रैल के बाद सड़क खुलने पर घाटी क्षेत्रों में आए लोग अपने जानवरों के साथ माइग्रेशन पर इन्हीं मूल गांवों में जाते हैं। इस बार सड़क बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को भी पैदल ही जाना पड़ रहा था। करीब 15 दिन पहले बीआरओ की 65 आरसीसी ने सड़क खोल दी थी। अब सड़क खुलने के बाद माइग्रेशन पर जाना शुरू कर दिया है। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष हरीश कुटियाल ने बताया कि कुटी के 15 परिवार गांव पहुंच गए हैं। बाकी परिवार एक मई को गांव की ओर रवाना होंगे। इधर स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट मिलने के बाद नेपाल के छांगरू और तिंकर के 20 लोग अपने 200 जानवरों के साथ भारतीय सीमा से होकर अपने गांवों के लिए रवाना हो गए हैं। एक दो दिन बाद इन दो गांवों के अन्य लोग भी अपने अपने गांव जाना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।