{"_id":"67699fea8f207f7edb0557e1","slug":"mercury-dropped-due-to-snowfall-on-high-peaks-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-121843-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर हिमपात से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर हिमपात से गिरा पारा
Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सोमवार को मौसम न करवट बदली। सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान बादलों से पूरी तरह से ढक गया। शाम को उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। बादल छाए रहने और ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण जिले भर में ठिठुरन बढ़ गई है।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहा। पंचाचूली, राजरंभा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात के कारण मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड महसूस हुई।
मुनस्यारी का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया। रात में तापमान में और अधिक गिरावट आने से बर्फबारी के भी आसार हैं। मुनस्यारी और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लेकर घाटी वाले क्षेत्र धारचूला तक ठिठुरन बढ़ने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
चंपावत जिले में भी ठंड से ठिठुर रहे लोग
चंपावत। जिले के विभिन्न जगहों पर ठंड बढ़ गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सुबह पाला और शाम को ठंडी हवाएं चलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
सोमवार को नगर में सुबह कुछ समय के लिए धूप खिली रही, लेकिन 10 बजे के बाद बादल छाने शुरू हो गए। हल्की सर्द हवाएं भी चलनी शुरू हो गईं। दोपहर में बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। आपदा विभाग के अनुसार सोमवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 4.05 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रशासन की ओर नगर में फड़ रेड़ी और आम लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
भारी पाला गिरने से वाहनों के रपटने का डर
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के चौमेल मार्ग पर भारी मात्रा में पाला गिर रहा है। इससे आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि से पाला से सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।
बाराकोट ब्लाॅक के भाजपा मंत्री अजय बिष्ट ने कहा कि चौमेल सड़क में भारी मात्रा में पाला गिर रहा है, लेकिन लोनिवि पाले से वाहनों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। कहा कि वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। पाले वाली सड़क में रपटने से कई वाहन चालक चोटिल हो गए हैं।
इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने कहा कि चौमेल रोड सहित अन्य पालाग्रस्त सड़कों पर चूना, नमक का छिड़काव किया जा रहा है। कहा कि अगर कहीं और पालाग्रस्त क्षेत्र हैं तो वहां भी छिड़काव किया जाएगा।
फोटो: 23सीपीटी10पी