फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mental Health in Pithauragarh

Pithoragarh News: हर घर में एक व्यक्ति मानसिक अवसाद में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mental Health in Pithauragarh
डॉ ललित भट्ट, मनोचिकित्सक, बेस अस्पताल, पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पांच लाख की आबादी वाले हर घर में एक शख्स मानसिक अवसाद से जूझ रहा है। कई बार अवसादग्रस्त व्यक्ति अपने रोग को छिपाकर बीमारी को बढ़ाता है और अपनी जीवन को समाप्त करने जैसे कदम भी उठा लेता है।
विज्ञापन

आज की बदलती जीवन शैली और खानपान केवल शारीरिक रूप से कमजोर कर मानसिक रोगी भी पैदा कर रही है। घर से लेकर बाहर की समस्याओं के कारण लोग परेशान हैं। इससे मानसिक अवसाद बढ़ रहा है। इन समस्याओं से परेशान होकर वह आत्महत्या जैसे कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर देता है। समस्या न बताने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर बढ़ातीं हैं। पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि घर, ऑफिस, व्यापार, पढ़ाई समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहे लोग खुश रहना भूल गए हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति को अपने जीवन में मनोरंजन का साधन भी अपनाना चाहिए। समस्याओं के कारण अवसाद में रहने से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। वह खुद समस्याओं को सोच सोच कर बीमारी को और भी अधिक बढ़ा देता है। परिवार के लोग अलग रहते हैं जिस कारण आपसी मेल-मिलाप समाप्त सा हो गया है। हर कोई अपनी पारिवारिक और अन्य समस्याओं में डूबा है। पारिवारिक समेत अन्य चिंताओं में डूबने के कारण उसके मन में बुरे विचार आते हैं। समाधान न मिलने पर वह आत्मघाती कदम भी उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन पहुंच रहे अवसाद से ग्रस्त 20 लोग
पिथौरागढ़। मनोचिकित्सक डॉ. ललित ने बताया कि 20 लोग रोजाना उनके पास उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर युवा हैं जो अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। कोई नशा, कोई पढ़ाई तो कोई नौकरी की समस्या से जूझ रहा है। कुछ लोग पारिवारिक कारणों से परेशान हैं।
समस्या के लक्षण
नींद न आना
भूख न लगना
चिड़चिड़ापन
नशे की लत
क्या करें
करीबी को अपनी समस्या बताएं।
मनोचिकित्सक की सलाह लें।
परिवार को समय दें।
मनोरंजन के साधन ढूंढें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed