फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting orgnised in district.

अधिकारी जिम्मेदारी से समस्याओं का करें समाधान : टम्टा

Mon, 16 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting orgnised in district.
पिथौरागढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अतिवृष्टि से बाधित बंद सड़कों को खोलने, ट्रॉली एवं झूला पुलों को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने मानसून के दौरान सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करने को कहा। उन्होंने लोनिवि, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो स्थान वर्षाकाल के दौरान अधिक भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं उन्हें चिह्नित करें।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों से जेसीबी, पोकलेन, कटर आदि मशीनों को आपदा संभावित स्थानों पर तैनात करने को कहा। कहा कि संबंधित कर्मचारी एवं ऑपरेटर के नंबर की सूची जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। मानसून के दौरान किसी भी अधिकारी कर्मचारी का मोबाइल बंद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने ऊर्जा निगम को लटकते तारों को ठीक करने, बिजली के पोल का स्टॉक करने, मानसून के दौरान बिजली सप्लाई सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को क्षतिग्रस्त विद्यालयों को चिन्हित करने और मानसून के दौरान स्कूल शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, हैंडपंप को ठीक करने को कहा।
बैठक में डीएम विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव, एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, डीडीओ रमा गोस्वामी, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, सीएमओ एचएस ह्यांकी आदि रहे।

रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है सरकार : चुफाल
विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल ने बैठक में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार हर व्यक्ति को रोजगार, पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग व्यवसाय से जोड़ने का कार्य कर रही है। कहा कि यह तभी संभव है जब अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व का निष्ठा से निर्वहन करेगा।

अतिवृष्टि में 186 घरों को पहुंचा नुकसान
डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि जनपद में पिछले तीन महीने में हुई अतिवृष्टि से 186 घरों को क्षति पहुंची है। इसमें से 11 घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में स्वयं जाकर घरों का निरीक्षण किया और तत्काल सहायता राशि, भोजन, कंबल वितरित किए। बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवा का स्टॉक है। एंबुलेंस, 108 सेवा आदि को आपदा वाले स्थलों के लिए रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed